इलाहाबाद के एक छात्र ने हिंदी का एक अनूठा सॉफ्टवेयर बनाया है। हिंदी के इस सॉफ्टवेयर में पहली बार आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (एआई) का प्रयोग किया गया है। इस सॉफ्टवेयर की खास बात यह है कि यह आपकी लेखन शैली समझकर उसी तरह के सुझाव भी देगा। यानि की अगर आप हिंदी थोड़ी कम जानते हैं तो डरने की जरूरत नहीं। यह सॉफ्टवेयर आपकी हिंदी स्ट्रांग करने में भी पूरी मदद करेगा।
आईआईटी कानपुर से बीटेक कर चुके अमित ने अपने इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोशिश की है कि आम आदमी हिंदी में अपने कार्य को ठीक ढंग से कर सके। इतना ही नहीं यह सॉफ्टवेयर फ्री ऑफ कॉस्ट है। विदित हो कि हिंदी में उपलब्ध सॉफ्टवेयर में हिंदी टाइपिंग कठिन है, जबकि अमित द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर में वांछित हिंदी अक्षर कीबोर्ड में देखे जा सकते हैं। अमित ने बताया कि उसने अपने सॉफ्टवेयर में हिंदी के ढाई लाख शब्द कोश डाले हैं। यह सॉफ्टवेयर व्यक्ति की भावनाओं को पढ़ सकता है। यानि की आप जो भी संदेश लिखेंगे उसमें आगे क्या लिखना है उसके बारे में यह सॉफ्टवेयर सुझाव देगा।
http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_3801331/
Sunday, October 7, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment